Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent NewsCM भगवंत सिंह मान ने ‘X’ पर पोस्ट कर दी प्रदेशवासियों को...

CM भगवंत सिंह मान ने ‘X’ पर पोस्ट कर दी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई

दीपों के पर्व दिवाली के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री मान ने अपने संदेश में लिखा

“ईश्वर से प्रार्थना है कि दीपावली का प्रत्येक दीया आप सभी के घरों में उन्नति और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। परिवारों में आपसी प्रेम और आनंद बना रहे।”

CM मान की यह शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें भी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से यह भी अपील की कि वे दिवाली को सौहार्द, शांति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments