Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsCM भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस के अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति...

CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस के अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब पुलिस में भर्ती हुए नवनियुक्त उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए। दरअसल, चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछले ढाई साल के दौरान पंजाब सरकार ने युवाओं को 48 हजार से अधिक नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती बहुत ही साफ सुथरी और पारदर्शी तरीके से की गई है और उन्हें नए उम्मीदवारों से भी उम्मीद है कि वे अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे।

मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस को अपडेट और हाईटेक बनाने के लिए 10 हजार से अधिक नई भर्तियां की जाएंगी। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जिसके कारण पुलिस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पंजाब पुलिस में और अधिक भर्तियां की जाएंगी ताकि पुलिस की ताकत को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे अभी तबादले के लिए आवेदन न करें, क्योंकि ड्यूटी तो ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास युवाओं को उनके घर के नजदीक नौकरी देना है। उन्होंने कहा कि आज रोड सेफ्टी फोर्स की वजह से 8 महीने बाद मौतों की संख्या में 45 प्रतिशत की कमी आई है।

इस टीम के पास प्राथमिक उपचार के सभी उपकरण हैं। अगर कोई दुर्घटना होती है तो फोर्स द्वारा व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है। इसी तरह अगर सड़क पर कोई वाहन खराब हो जाता है तो उसे किनारे खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास लोगों की जान-माल की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना भी है। मुख्यमंत्री मान ने नए उम्मीदवारों से ईमानदारी से काम करने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments