पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के इस फैसले की घोषणा खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक मंच से की। AAP ने संधू पर भरोसा जताते हुए कहा है कि वे क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पार्टी की रणनीति इस उपचुनाव में सीट को अपने पास बनाए रखने की है।
गौरतलब है कि लगभग दो महीने पहले इस सीट से AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। उसी के चलते अब उपचुनाव की स्थिति बनी है।
