Wednesday, March 4, 2026
Home Current News CM आतिशी ने बदला सरकारी दफ्तरों का समय, जाम से निजात के...

CM आतिशी ने बदला सरकारी दफ्तरों का समय, जाम से निजात के लिए लिया फैसला

Advertisement

राजधानी में प्रदूषण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। CM आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के दफ्तरों का समय सुबह 10 बजे से बदलकर सुबह 6:30 बजे कर दिया गया है। CM आतिशी ने कहा कि इस फैसले के बाद ट्रैफिक की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

CM आतिशी ने एक्स पर दी जानकारी

CM आतिशी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक, केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे।”

दिल्ली मेट्रो लगाएगी 60 अतिरिक्त फेरे

आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार (15 नवंबर) सुबह 8 बजे से GRAP का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। ऐसे में राजधानी में 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें चलेंगी और मेट्रो ट्रेन 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। सीएम आतिशी के ऐलान से पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में इन वाहनों के प्रवेश पर रोक

राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार 2 दिनों तक ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 411 रहा जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। ई-बसों और सीएनजी से चलने वाली बसों को छोड़कर अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर दिल्ली में रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बीएस 3 पेट्रोल, बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है।

कृत्रिम बारिश पर विचार- गोपाल राय

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर वायु गुणवत्ता और खराब होती है तो कृत्रिम बारिश जैसे उपायों पर भी विचार किया जा सकता है और इस बारे में वह केंद्र सरकार से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि GRAP के तीसरे चरण के तहत दिल्ली में निर्माण और किसी भी तरह की तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। राय ने कहा, “हम दिल्ली में GRAP-3 के तहत लागू किए गए उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने पर काम कर रहे हैं।”