Sunday, March 8, 2026
Home Current News CM अब्दुल्ला ने पहलगाम में की कैबिनेट बैठक, अमरनाथ यात्रा समेत कई...

CM अब्दुल्ला ने पहलगाम में की कैबिनेट बैठक, अमरनाथ यात्रा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा कदम उठाते हुए पहलगाम में कैबिनेट की विशेष बैठक की, पहलगाम की बैसरन वैली में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बड़ा हमला किया था, जिसका असर पर्यटकों पर देखने को मिला।

अब पर्यटकों को लुभाने के लिए सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर की जगह पहलगाम में कैबिनेट की बैठक की, उन्होंने कहा कि वो यहां केवल सरकारी पहल के लिए नहीं आए हैं, यहां इसलिए आए हैं कि हम प्रदेश में दहशतगर्दी और खून खराबा नहीं चाहते।

हम जम्मू कश्मीर में तरक्की और खुशहाली चाहते हैं, बता दें कि बैठक में पर्यटकों के आगमन और आगामी अमरनाथ यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की, इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।