Friday, March 6, 2026
Home Current News साकेत कोर्ट में पेशी पर आए 2 गुटों में झड़प, मारपीट में...

साकेत कोर्ट में पेशी पर आए 2 गुटों में झड़प, मारपीट में एक कैदी की हत्या

Advertisement

दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप में कैदियों के 2 गुटों में गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट हो गई, इस वारदात में एक कैदी की हत्या कर दी गई है, बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी तिहार जेल के कैदी थे।

मारपीट क्यों हुई, इसकी वजह सामने अभी नहीं आई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, साकेत कोर्ट के लॉकअप में इस तरह से कैदी की हत्या हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।