Wednesday, March 4, 2026
Home Current News मुख्यमंत्री नायब सैनी की अधिकारियों को दो टूक, बोले-अंजाम भुगतने को रहें...

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अधिकारियों को दो टूक, बोले-अंजाम भुगतने को रहें तैयार !

Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में दूसरे दलों को छोड़कर नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किरण चौधरी के हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

वहीं, अब इंडियन नेशनल लोकदल के रादौर विधानसभा के घोषित उम्मीदवार और पूर्व बीजेपी विधायक श्याम सिंह राणा को भी आज फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने ही अंदाज में एक बार फिर से लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी दे डाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे किसी का काम खेती करना है तो उसकी ड्यूटी है मेहनत से खेती का काम करना। वैसे ही अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जनता का काम करना है। लोग उनसे मिलने आते हैं, अगर किसी ने कहा कि किसी अधिकारी कर्मचारी ने उनका काम नहीं किया, तो अधिकारी कर्मचारी अंजाम भुगतने को तैयार रहें। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री कईं बार सार्वजनिक मंचों के जरिए अधिकारियों को इस प्रकार से चेतावनी दे चुके हैं।