Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्पित किया अर्घ्य

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच परम्परा अनुसार देश के नागरिकों के लिए मनोकामना पूर्ति, समृद्धि और प्रगति के लिए पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम में प्रसिद्घ लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति सहित अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्घ लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति सहित अन्य कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, छठ पर्व सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष पासवान, पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के अध्यक्ष राजीव राय, श्री गो गीता गायत्री संगठन के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने भी पावन तट पर मुख्यमंत्री के साथ पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ मैया सदैव देशवासियों के लिए खुशियां लेकर आए क्योंकि छठ पूजा को सूर्य उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना गया है। इस पर्व पर जीवन शक्ति के देवता सूर्य नारायण की पूजा करके समृद्धि मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की जाती है। इस छठ पूजा राज्य स्तरीय महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। इन श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments