Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने BJP के सक्रिय सदस्य, किसानों को लेकर...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने BJP के सक्रिय सदस्य, किसानों को लेकर कह दी बड़ी बात 

चंद्रशेखर धरणी : भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने उन्हें पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। बीजेपी का सक्रिय सदस्य बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य था। अभी तक करीब 34 लाख लोगों को सदस्य बनाया जा चुका है। सैनी ने कहा कि बीजेपी कार्य़कर्ता आधारित पार्टी है।

मैं भी किसान का बेटा

किसानों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हमारे आदरणीय है। उन्होंने खुद को किसान का बेटा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को मजबूत करने का काम किया है। विपक्षी दल किसानों के मुद्दे पर केवल राजनीतिक कर रहे हैं। कांग्रेस शासित किसी भी राज्य में एमएसपी पर किसानों की फसल को नहीं खरीदा जा रहा, जबकि हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। विपक्षी दल किसानों को बहकाने में लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments