Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsअपराधियों को मुख्यमंत्री नायब सैनी की दो टूक, ‘कानून तोड़ने वाले नहीं...

अपराधियों को मुख्यमंत्री नायब सैनी की दो टूक, ‘कानून तोड़ने वाले नहीं बक्शा जाएगा’

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेशवासियों की जान और माल की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संदर्भ में किसी भी व्यक्ति से, कभी भी, कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, तो उस पर राज्य पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। अपराधियों के मनसूबों को ध्वस्त करने के लिए राज्य सरकार हरदम तत्पर थी, तत्पर है और तत्पर रहेगी। जो भी व्यक्ति प्रदेश में कानून को तोड़ने का इरादा रखता है, उसे बक्शा नहीं जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में प्रदेश में 784 हत्याएं हुई थीं। वर्ष 2014 में 1106 हत्याएं हुई थी। इस तरह कांग्रेस के 10 साल में प्रदेश में हत्याओं के मामलों में 3.5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि हुई। वर्ष 2023 में हत्याओं की संख्या 1056 थी। इसका अर्थ है कि वर्तमान राज्य सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हत्याओं में वृद्धि नहीं हुई, बल्कि 0.51 प्रतिशत की कमी आई। यदि इन आंकड़ों को प्रति एक लाख जनसंख्या की दर पर देखा जाये तो वर्ष 2014 में प्रदेश में हत्या दर 9.13 थी, जो वर्ष 2024 में घटकर 3.21 प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 सालों में डकैती, लूट, सेंधमारी, छीना झपटी में लगातार भारी वृद्धि हुई थी। जबकि, राज्य सरकार ने इन सब अपराधों की वृद्धि पर नियंत्रण किया है। इस तरह डकैती एवं लूट की घटनाओं में जहां वर्ष 2005 से 2014 तक क्रमशः 6.93 तथा 8.40 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई। वहीं, इन अपराधों में वर्ष 2014 से 2024 के दौरान 6.72 और 0.67 प्रतिशत की दर से कमी आई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने डायल वन वन टू (112) की व्यवस्था विकसित की। आज 112 व्यवस्था के कारण किसी भी नागरिक को त्वरित पुलिस सहायता मिल रही हैं। 112 पर रिस्पांस टाइम अब 7 मिनट से भी कम है। प्रदेश में आपराधिक गिरोहों के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एसटीएफ का गठन किया है। एसटीएफ ने इस वर्ष अक्तूबर तक कुल 327 अपराधिक गिरोहों का सफाया किया है। 388 मोस्ट वांटेड को पकड़ा हैं। इसके अतिरिक्त हमारी सरकार ने 33 महिला पुलिस स्टेशन स्थापित किये हैं। साथ ही, हरियाणा पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो अब पुलिस बल का 10 प्रतिशत से अधिक हो गई है। साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई में हरियाणा पुलिस ने महत्वपूर्ण व सराहनीय सफलता अर्जित की है।

नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने के लिए संकल्पबद्ध

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थों के सेवन के विषय को बहुत ही गम्भीरता से लिया है। नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने और युवावर्ग को इससे बचाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2020 में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया गया था। वर्ष 2021 से 7 नवम्बर, 2024 तक हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो और हरियाणा पुलिस द्वारा 13 हजार 52 अभियोग दर्ज किए गए तथा 19 हजार 670 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2024 में 25 नशा तस्करों की 7 करोड़ 4 लाख रुपये की सम्पत्ति को जब्त व फ्रीज किया गया है। अब तक कुल 108 नशा तस्करों की 52 करोड़ 72 लाख रुपये की सम्पत्ति को जब्त व फ्रीज किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments