Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsमुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिंक साइक्लोथॉन यात्रा को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिंक साइक्लोथॉन यात्रा को दिखाई हरी झंडी

नशा मुक्त हरियाणा के लिए शुरू किए गए अभियान तहत फरीदाबाद में पिंक साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को फरिदाबाद से गुरुग्राम के लिए रवाना किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं है, बल्कि नशे के खिलाफ बड़ा आंदोलन है। उन्होंने यात्रा में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरे लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments