Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsचौधरी गुरप्रीत सिंह और कुलविंदर सिंह रसूलपुरी कांग्रेस छोड़ AAP में हुए...

चौधरी गुरप्रीत सिंह और कुलविंदर सिंह रसूलपुरी कांग्रेस छोड़ AAP में हुए शामिल

पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी राम रत्तन के पौते चौधरी गुरप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। गुरप्रीत सिंह, जो पहले यूथ कांग्रेस चब्बेवाल के प्रधान रह चुके हैं, के आने से AAP को चब्बेवाल क्षेत्र में और मजबूती मिली है। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चब्बेवाल भी उपस्थित रहे, जिससे यह कदम और महत्वपूर्ण बन गया है।

इसके अलावा, चब्बेवाल क्षेत्र के कांग्रेस हल्का इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुरी ने भी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कुलविंदर सिंह पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे और उपचुनाव में उन्हें पार्टी द्वारा टिकट देने का वादा किया गया था। उनके इस कदम से चब्बेवाल क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments