Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमजीठिया के खिलाफ 4 ट्रंकों में भरकर कोर्ट लाई गई चार्जशीट, 200...

मजीठिया के खिलाफ 4 ट्रंकों में भरकर कोर्ट लाई गई चार्जशीट, 200 से ज्यादा गवाह

पंजाब में आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ शुक्रवार को मोहाली कोर्ट में विजिलेंस ब्यूरो ने चार्जशीट पेश की। विजिलेंस ने इस मामले में 200 से ज्यादा गवाह बनाए हैं और 400 से ज्यादा बैंक खातों का जिक्र किया है।

बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 700 करोड़ की  बेनामी संपत्ति का हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि मोहाली कोर्ट में मजीठिया के खिलाफ पेश की गई चार्जशीट 40 हजार से ज्यादा पन्नों की है, जिसे चार ट्रंकों में भरकर कोर्ट तक लाया गया। वहीं इस मामले में अब अकाली दल का कहना है कि चालान कोर्ट में पेश होने के बाद ही उसका अध्ययन किया जाएगा।

गौरतलब है कि 25 जून को बिक्रम मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यू नाभा जेल में बंद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments