Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनिशांत यादव होंगे चंडीगढ़ के नए DC, IAS विनय प्रताप सिंह पूरा...

निशांत यादव होंगे चंडीगढ़ के नए DC, IAS विनय प्रताप सिंह पूरा हुआ कार्यकाल

Chandigarh News: आईएएस निशांत यादव चंडीगढ़ के नए डेप्युटी कमिश्नर होंगे। निशांत यादव तीन साल तक चंडीगढ़ के उपायुक्त रहेंगे। फ़िलहाल वो गुरुग्राम में बतौर डेप्युटी कमिश्नर कार्यरत हैं। चंडीगढ़ के मौजूदा डेप्युटी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। चंडीगढ़ के मौजूदा डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह नवम्बर 2021 में चंडीगढ़ भेजे गए थे। विनय प्रताप सिंह हरियाणा कैडर 2011 बैच के IAS अफसर हैं। अभी विनय प्रताप की नई नियुक्ति को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि, हरियाणा में जल्द ही IAS विनय प्रताप सिंह को किसी अहम पद की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

कौन हैं IAS निशांत यादव ?

निशांत कुमार यादव एक युवा आईएएस अफसर हैं। वो हरियाणा कैडर 2013 बैच के आईएएस अफसर है। उनकी उम्र 34 वर्ष है। आईएएस निशांत यादव आईआईटी पासआउट भी हैं। उन्होंने आईआईटी-दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करते हुए निशांत यादव ने 23 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। यादव को कुशल-कर्मठ और क्षमतावान अफसरों में गिना जाता है।

गुरुग्राम में दे रहे थे सेवाएं

आईएएस निशांत कुमार यादव अभी गुरुग्राम के डेप्युटी कमिश्नर के रूप सेवा दे रहे थे। फरवरी 2022 में उन्हें गुरुग्राम का डेप्युटी कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इससे पहले निशांत यादव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्वाचन क्षेत्र करनाल के डिप्टी कमिश्नर के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। सिविल सर्विस में पासआउट होने और ट्रेनिंग के बाद यादव की पहली पोस्टिंग सोनीपत में सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। निशांत यादव हरियाणा लोक सेवा आयोग में सचिव के पद भी रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments