Chandigarh में पंजाब कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा कि गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस की चंडीगढ़ में बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की।

बता दें कि, बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने पंजाब के राज्यपाल डॉ. बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकाता की और मामले पर बातचीत की।

वहीं, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “पंजाब पुलिस चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर सकती क्योंकि यह केंद्र शासित प्रदेश (UT) है… मुझे यकीन है कि उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से अनुमति नहीं ली है। वे जबरन उनके घर में घुस गए। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि अगर यह साबित हो जाता है कि पंजाब पुलिस के अधिकारी UT पुलिस को सूचित किए बिना प्रवेश कर गए तो उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया जाना चाहिए… वे कांग्रेस पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं