HomeBreaking Newsउत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से राज्य के सभी जिलों में हो रही बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली का सिलसिला अब कम होता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 21 मार्च शनिवार को राज्य के पांच पहाड़ी जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी है, जबकि मैदानी क्षेत्र हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, चंपावत और अल्मोड़ा में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा।

ठंडी हवाओं का असर

पांच पहाड़ी जिलों में अधिकतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री तक रहेगा।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण चलने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुँच रही हैं, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार यह हवाएं शरीर में गलन पैदा कर सकती हैं, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

पर्यटकों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने चेताया है कि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग करने वाले पर्यटक अपने प्लान में बदलाव करें, क्योंकि ताजा बर्फबारी की वजह से रास्ते फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो सकते हैं।

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और 22 मार्च रविवार को खराब मौसम केवल पहाड़ी जिलों तक ही सीमित रहेगा, जिससे जनता और पर्यटकों को कुछ राहत मिलेगी।

 

READ MORE- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस दिन शुरू होंगी उड़ानें, भविष्य का एयरोसिटी तैयार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments