Wednesday, February 25, 2026
HomeBreaking Newsअश्लील कंटेंट दिखाने पर केंद्र सरकार सख्त, 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को किया...

अश्लील कंटेंट दिखाने पर केंद्र सरकार सख्त, 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को किया बैन

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सख्त रुख अपनाते हुए पांच OTT प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, आपत्तिजनक और पोर्नोग्राफिक सामग्री प्रसारित की जा रही थी, जो भारतीय कानूनों और सार्वजनिक शालीनता के मानकों का उल्लंघन करती है।

किन प्लेटफॉर्म्स पर लगा प्रतिबंध?

सरकार द्वारा जिन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया है, उनमें MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन पर प्रसारित वेब सीरीज में अश्लील सामग्री दिखाई जाती थी।

किस कानूनी प्रावधान के तहत हुई कार्रवाई?

यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत की गई है। इस धारा के अंतर्गत सरकार को ऐसी ऑनलाइन सामग्री को ब्लॉक करने का अधिकार है, जो सार्वजनिक नैतिकता, शालीनता या राष्ट्रीय हित के विरुद्ध हो। साथ ही डिजिटल मीडिया आचार संहिता नियम 2021 का भी हवाला दिया गया है।

पहले भी दी गई थीं नोटिस और चेतावनियां

मंत्रालय ने सितंबर 2024 में इन प्लेटफॉर्म्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। कुछ ने जवाब नहीं दिया, जबकि कुछ ने डोमेन बदलकर वही सामग्री जारी रखी। मार्च 2024 में भी पांच वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक किया गया था, लेकिन वे नए नाम से फिर सक्रिय हो गए थे। फरवरी 2025 में सभी OTT प्लेटफॉर्म्स को नैतिकता संहिता का पालन करने का आदेश दिया गया था।

कार्रवाई से पहले गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय, कानून मंत्रालय, FICCI-CII जैसी इंडस्ट्री संस्थाओं और महिला-बाल अधिकार विशेषज्ञों से सलाह ली गई। सभी ने एकमत से ऐसी सामग्री पर तत्काल रोक लगाने की सिफारिश की।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

जुलाई 2025 में सरकार ने 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स जिनमें ALTBalaji, ULLU, Big Shots जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल थे। इन पर भी अनावश्यक और अश्लील कंटेंट दिखाने की शिकायतें थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments