Tuesday, March 3, 2026
Home Current News चंडीगढ़ बिल पर आया केंद्र सरकार का बयान, अभी कोई फाइनल डिसीजन...

चंडीगढ़ बिल पर आया केंद्र सरकार का बयान, अभी कोई फाइनल डिसीजन नहीं…

Advertisement

Chandigarh Bill : चंडीगढ़ को संविधान के आर्टिकल 240 के दायरे में लाने की संभावित तैयारी की खबरें सामने आते ही पंजाब की राजनीति गर्मा गई। हालांकि विवाद बढ़ता देख गृह मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर मामले को शांत करने की कोशिश की है। मंत्रालय ने साफ किया है कि फिलहाल केंद्र केवल चंडीगढ़ से जुड़े कानून बनाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर विचार कर रहा है। यह प्रस्ताव अभी प्रारंभिक चरण में है और इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।