Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsआगरा में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर समारोह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़...

आगरा में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर समारोह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और हरियाणा के राज्यपाल होंगे शामिल

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आज आगरा के GIC मैदान में समारोह का आयोजन होगा. कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगरा में लगभग ढाई घंटे और सीएम योगी लगभग 3 घंटे रहेंगे. उपराष्ट्रपति दोपहर करीब 1.40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे. यहां मुख्यमंत्री योगी उनका स्वागत करेंगे. इसके लिए सीएम दोपहर 1.10 बजे ही लखनऊ से आगरा खेरिया हवाई अड्‌डे पर पहुंच जाएंगे. इसके बाद दोनों दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कार्यक्रम स्थल GIC मैदान पहुंचेंगे और समारोह को संबोधित करेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments