Mohali: ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को किया गिरफ्तार

मोहाली ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नहर से मासूम का शव बरामद किया है। बता दें कि, आरोपी ने अपने भाई, भाभी और दो साल के भतीजे को मौत के घाट उतारा था।

जालंधर में Congress को बड़ा झटका, 10 पार्षद AAP में हुए शामिल

नगर निगम चुनाव से पहले पंजाब में राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। जालंधर के 10 कांग्रेस पार्षद आम आदमी पार्टी में हुए शामिल। चंडीगढ़ में पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने पार्षदों को पार्टी ज्वाइन करवाई।

पंजाब में ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग में 121 करोड़ रुपये का घोटाला आया सामने-मंत्री

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को विभाग में लगभग 121 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा करने का दावा किया और अधिकारियों को विजिलेंस ब्यूरो को सौंपने का आदेश दिया।

पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के दो लोगों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दो निवासियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका, पंजाब के पूर्व मंत्री Rajkumar Verka ने छोड़ी BJP

पंजाब भाजपा को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार वेरका। बता दें 2022 के विधानसभा चुनावों में हार का सामने करने के बाद हाथ का साथ छोड़ कमल को थामने वाले वेरका ने एक बार फिर घर वापसी की ठानी है। राज कुमार वेरका ने कहा है कि कई दिनों तक सोचने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है।

पंजाब में नवंबर में होंगे पांच नगर निकायों के चुनाव

पंजाब में पांच नगर निकायों के चुनाव नवंबर के पहले पखवाड़े में होंगे। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

ये पांच नगर निगम अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा हैं।

अधिसूचना में कहा गया, ‘पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 7-ए के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर पंजाब के राज्यपाल यह निर्देश देते हैं कि इस अधिसूचना में उल्लिखित नगर निगमों के सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव का आयोजन नवंबर, 2023 के पहले पखवाड़े में होगा।’

पंजाब में 39 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव भी एक से 15 नवंबर के बीच होने हैं। इसके लिए अधिसूचना अगस्त में जारी की गई थी।

तरनतारन में BSF और पुलिस ने चलाया संयुक्त तालाशी अभियान, खेत से लगभग 3 किलो हेरोइन बरामद

बता दें की यह हेरोइन का पैकेट पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान के दौरान ड्रोन के माध्यम से सीमावर्ती इलाके के खेत से बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

पंजाब के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने छोड़ी BJP, कांग्रेस में करेंगे वापसी

बता दें कि राजकुमार वेरका ने 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी का दामन थामा था। गौरतलब हो कि वह पिछले 22 सालों से कांग्रेस पार्टी में एक्टिव रहे और अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे लेकिन अचानक से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था।

NDPS मामले में HC में पेश हुए पंजाब DGP और गृह सचिव

पंजाब के गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह और पंजाब डीजीपी गौरव यादव ड्रग ट्रायल मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पेश हुए।

Punjab: फिरोजपुर में 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

पंजाब के फिरोजपुर में दो लोगों के पास से कथित तौर पर 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।