पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका, पंजाब के पूर्व मंत्री Rajkumar Verka ने छोड़ी BJP

पंजाब भाजपा को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार वेरका। बता दें 2022 के विधानसभा चुनावों में हार का सामने करने के बाद हाथ का साथ छोड़ कमल को थामने वाले वेरका ने एक बार फिर घर वापसी की ठानी है। राज कुमार वेरका ने कहा है कि कई दिनों तक सोचने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है।

पंजाब के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने छोड़ी BJP, कांग्रेस में करेंगे वापसी

बता दें कि राजकुमार वेरका ने 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी का दामन थामा था। गौरतलब हो कि वह पिछले 22 सालों से कांग्रेस पार्टी में एक्टिव रहे और अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे लेकिन अचानक से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था।