पाकिस्तान: सड़क हादसे में 28 लोगों की मौत

पाकिस्तान में बुधवार को सुदूर बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

तुर्बत से क्वेटा जा रही बस बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास खड्ड में गिर गई।

सहायक आयुक्त (एसी) इस्माइल मेंगल ने पुष्टि की कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मेंगल ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि मोड़ पर यात्री बस का एक टायर फट जाने से चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था।”

पहले की खबरों में कहा गया था कि दुर्घटना चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई थी।

मेंगल ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है क्योंकि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हालांकि संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर है।

घायलों में से नौ की हालत गंभीर है और उन्हें खुजदार स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान सेना से अनुरोध किया गया कि वह गंभीर हालत में चार अन्य यात्रियों को हेलीकॉप्टर के जरिए क्वेटा ले जाए ताकि उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जा सके।

मेंगल के अनुसार अधिकांश मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों की सहायता करने का भी निर्देश दिया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस भीषण हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

मेजर राधिका सेन को मिला संयुक्त राष्ट्र का सैन्य पुरस्कार, बोलीं- ये मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात

यूएन की प्रेस रिलीज के मुताबिक, मेजर राधिका सेन इंडियन क्विक डिप्लॉयमेंट बटालियन की कमांडर के तौर पर मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक कांगो गणराज्य के पूर्व में तैनात थीं।

क्यों ट्रेंड कर रहा है ‘All Eyes on Rafah’, जानें यूजर्स क्यों लगा रहे हैं सोशल मीडिया पर स्टोरी?

सोशल मीडिया में हर तरफ ‘All Eyes on Rafah’ स्लोगन नजर आ रहा है। यूजर्स इसकी स्टोरी भी लगा रहे हैं। बता दें कि गाजा में इजराइली सेना के ऑपरेशन के आक्रामक होने के बाद से ही आपने देखा होगा कि इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक और दूसरी सोशल मीडिया साइट पर लोग ‘All Eyes on Rafah’… Continue reading क्यों ट्रेंड कर रहा है ‘All Eyes on Rafah’, जानें यूजर्स क्यों लगा रहे हैं सोशल मीडिया पर स्टोरी?

नेपाल ने मनाया अपना 17वां गणतंत्र दिवस

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ”गणतंत्र का मतलब दूसरों के अधिकारों का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों का सर्वोत्तम उपयोग करना है और इससे भी अधिक संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य स्थानीय स्वायत्तता और बुनियादी मुद्दों पर आत्मनिर्णय का अधिकार भी है।

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे तलाक, भारत में किसे देनी पड़ी थी सबसे मोटी रकम?

हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा का तलाक हुआ, तो पांड्या को अपनी संपत्ति के 70 परसेंट हिस्से से हाथ धोना पड़ेगा। इन दिनों ऐसी कई खबरें तेजी से फैल रही हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि देश और दुनिया का सबसे महंगा तलाक कौन-सा है। दुनिया का सबसे महंगा तलाक माइक्रोसॉफ्ट के मालिक… Continue reading ये हैं दुनिया के सबसे महंगे तलाक, भारत में किसे देनी पड़ी थी सबसे मोटी रकम?

अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव पर टिप्पणी को लेकर पाकिस्तान के फवाद हुसैन को दिया जवाब, हस्तक्षेप नहीं करेंगे बर्दाश्त

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारत में आम चुनावों पर अपनी टिप्पणी को लेकर पाकिस्तानी राजनेता चौधरी फवाद हुसैन के साथ वाकयुद्ध में उलझ गए। यह विवाद अरविंद केजरीवाल द्वारा शनिवार को नई दिल्ली में वोट डालने के बाद अपने परिवार की तस्वीर ट्वीट करने के बाद शुरू हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद… Continue reading अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव पर टिप्पणी को लेकर पाकिस्तान के फवाद हुसैन को दिया जवाब, हस्तक्षेप नहीं करेंगे बर्दाश्त

क्या आप जानते हैं इस शहर में पुलिस गश्त के लिए भैंसों की सवारी करती है?

आमतौर आपने पुलिसकर्मियों को पेट्रोलिंग करते गाड़ियों का इस्तेमाल करते देखा होगा। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पुलिस अनोखे अंदाज में गश्त करती है। ब्राजील के माराजो द्वीप में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए घोड़े या वाहनों का इस्तेमाल नहीं करती। बल्कि एशियाई भैंसों के ऊपर गश्त करती है। ताकि कीचड़ और पानी में… Continue reading क्या आप जानते हैं इस शहर में पुलिस गश्त के लिए भैंसों की सवारी करती है?

नेपाल के एवरेस्ट मैन ने 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर की चढ़ाई, कामी रीता शेरपा ने तोडा अपना ही रिकॉर्ड

कामी रीता, सागरमाथा की सबसे ऊंची चोटी के 71 साल लंबे इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही है। उन्होंने पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। उसके बाद उन्होंने हर साल सफल चढ़ाई की।

ईरान: राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर का मिला मलबा, राष्ट्रपति के मारे जाने की आशंका

हादसे के वक्त राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा हेलिकॉप्टर में पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट, को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में लड़कियों के स्कूल में बमबारी, किसी के हताहत की सूचना नहीं

इससे पहले 9 मई को भी शेवा शहर में इस्लामिया गर्ल्स स्कूल में भी बमबारी की गई थी, लेकिन इस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। स्कूल पर बमबारी की घटनाओं ने प्रांत के निवासियों में डर पैदा कर दिया है।