दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम हैं: व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए भारत के लोगों की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम हैं।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विश्व में ऐसे देश अधिक नहीं है जहां भारत से अधिक जीवंत लोकतंत्र हो। हम मताधिकार का इस्तेमाल करने और सरकार चुनने के लिए भारत के लोगों की प्रशंसा करते हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’

किर्बी से भारत में जारी आम चुनावों को लेकर सवाल किया गया था जिनके तहत 96 करोड़ 90 लाख से अधिक लोग 2,660 पंजीकृत राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों उम्मीदवारों में से 545 सांसदों का चुनाव करने के लिए 10 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के विशेष रूप से पिछले तीन वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के साथ हमारे संबंध बेहद करीबी हैं जो लगातार और घनिष्ठ हो रहे हैं।’’

किर्बी ने कहा, ‘‘यह बहुत जीवंत, बहुत सक्रिय भागीदारी है और हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के बहुत आभारी हैं।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति जो बाइडन का मानना ​​है कि भारत और जापान विदेशी नागरिकों से द्वेष करने वाले देश हैं, तो उन्होंने ‘ना’ में जवाब दिया और कहा कि राष्ट्रपति ने जब इस संबंध में बयान दिया था तब वह एक व्यापक बिंदु पर बात रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि राष्ट्रपति यहां अमेरिका में हमारे अपने लोकतंत्र की जीवंतता, इसकी समावेशिता और भागीदारी को लेकर एक व्यापक बात रख रहे थे।’’

बाइडन ने हाल में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘आप जानते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का एक कारण आप और कई अन्य लोग हैं। क्यों? क्योंकि हम प्रवासियों का स्वागत करते हैं।’’

बाइडन ने कहा था, ‘‘इसके बारे में सोचिए। चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह ठहर सा क्यों रहा है? जापान को क्यों परेशानी हो रही है? रूस (को) क्यों (दिक्कत हो रही) है? भारत (को) क्यों (दिक्कत हो रही) है? क्योंकि उन्हें विदेशियों से द्वेष हैं। वे प्रवासियों को नहीं चाहते।’’

PM मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की कड़ी निंदा की

स्लोवाकिया के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक केंद्र के बाहर लोगों का अभिवादन कर रहे प्रधानमंत्री फिको पर कई गोलियां चलाई गईं।

एक बीमारी जिसके इलाज में लगते हैं करोड़ों के इंजेक्शन, बच्चें होते हैं शिकार

दुनिया में तरह-तरह की ऐसी बीमारियां मौजूद हैं जिनका इलाज अभी तक खोजा जा रहा है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसका इलाज भारत में संभव ही नहीं है। इस बीमारी में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन 17 करोड़ का आता है। जो कि विदेश से  इंपोर्ट किया जाता है. चलिए जानते हैं क्या है… Continue reading एक बीमारी जिसके इलाज में लगते हैं करोड़ों के इंजेक्शन, बच्चें होते हैं शिकार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

पीओके में गेहूं के आटे की ऊंची कीमतों और बिजली के बढ़े हुए दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

लड़की ने बॉयफ्रेंड को भेजा ब्रेकअप का मैसेज, तो ताली बजाते माता-पिता का वायरल हुआ रिएक्शन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से लंबा मैसेज कर ब्रेकअप कर लेती है और उसके माता-पिता ताली बजाकर खुशी मनाते हैं। लड़की के ब्रेकअप के बाद उसके पैरेंट्स का मजेदार रिएक्शन देखने को मिलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक… Continue reading लड़की ने बॉयफ्रेंड को भेजा ब्रेकअप का मैसेज, तो ताली बजाते माता-पिता का वायरल हुआ रिएक्शन

गाजा में संयुक्त राष्ट्र के भारतीय कर्मचारी की मौत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं सुरक्षा विभाग (डीएसएस) के एक कर्मचारी की मौत और एक अन्य डीएसएस कर्मचारी के घायल होने पर गहरा दुख जताया।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भड़की हिंसा, एक पुलिस अधिकारी की हुई मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। लोग बिजली बिलों पर लगाए गए ‘अन्यायपूर्ण’ टैक्स का जमकर विरोध करते हुए सड़कों पर उतर गए है। कश्मीरियों ने शाहबाज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गुस्से में पाकिस्तानी फौज पर जमकर पत्थर बरसाए। लोगों के बेकाबू गुस्से को… Continue reading पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भड़की हिंसा, एक पुलिस अधिकारी की हुई मौत

एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस मंगाई, बताया ये वजह

साइड इफेक्ट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन कंपनी ने अपनी वैक्सीन बाजार से वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि वह यूरोप से वैक्सीन वैक्सजेवरिया वापस लेने के क्रम में आगे बढ़ेगी। हालांकि, एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन वापस लेने की वजह कुछ और ही बताई है। कंपनी… Continue reading एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस मंगाई, बताया ये वजह

टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम में भारतीय क्रिकेट के कई चेहरे शामिल

दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज और 2018-19 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मिलिंद कुमार को 1 जून से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम में जगह मिली है। वेस्टइंडीज के साथ इस आयोजन के सह-मेजबान अमेरिका ने गुजरात में जन्में मोनांक पटेल के नेतृत्व में अपनी 15… Continue reading टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम में भारतीय क्रिकेट के कई चेहरे शामिल

पाकिस्तान: गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 20 लोगों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए।