कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई की घटना पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र पर हमला है।
इस मामले में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे, वहीं पानी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि रोहतक में 1600 क्यूसेक पानी की जरूरत है, जिसका जनता को 400 क्यूसेक पानी मिल रहा है, उन्होंने प्रदेश सरकार पर रोहतक के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
