Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यपंजाबपंजाबी कारोबारियों की सुरक्षा में कनाडा की 'सरे' पुलिस सख्त, गैंगस्टरों की...

पंजाबी कारोबारियों की सुरक्षा में कनाडा की ‘सरे’ पुलिस सख्त, गैंगस्टरों की जानकारी देने वाले को 2 करोड़ रुपये का इनाम

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (BC) प्रांत के ‘सरे’ शहर में जबरन वसूली के मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्थानीय पुलिस ने वहां रह रहे पंजाबी कारोबारियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। BC पुलिस के अनुसार, पीड़ितों को लेटर, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर पंजाबी भाषा में वीडियो और लिखित संदेश जारी कर लोगों को सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की है।

जानकारी देने वालों के लिए बड़ा इनाम

पुलिस ने रंगदारी नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम दिया जाएगा। दोषियों को सजा दिलाने में मददगार ठोस सूचना देने पर 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। इसे कनाडा के इतिहास के बड़े पुलिस इनामों में से एक बताया जा रहा है।

धमकी मिलने पर क्या करें?

एडवाइजरी में रंगदारी की परिभाषा स्पष्ट करते हुए लोगों से कहा गया है कि धमकी मिलने पर तुरंत 604-599-0502 पर संपर्क करें या आपात स्थिति में 911 डायल करें। अपराधियों को भुगतान न करने, सभी संदेश सुरक्षित रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है। नागरिकों को ब्लॉक वॉच कार्यक्रम से जुड़ने और अपने सुरक्षा कैमरे ‘प्रोजेक्ट आइरिस’ में पंजीकृत कराने की भी सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments