Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsभगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में कैबिनेट...

भगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक हुए शमिल

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने आज भगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर वाल्मीकि चौक में आयोजित विशेष समारोह में भाग लिया और भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा को नमन किया। वह इस अवसर पर आयोजित हवन में भी शामिल हुए।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं और सिद्धांत समाज में समानता और सर्वसमावेशिता का संदेश देने वाले हैं। उन्होंने लोगों से भगवान वाल्मीकि जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी महाराज विश्व के पहले कवि या आदि कवि थे, जिन्होंने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह पवित्र ग्रंथ सदियों से लोगों को जीवन जीने की राह सिखा रहा है और लोगों के लिए नैतिक जीवन का प्रकाशस्तंभ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल भगवान वाल्मीकि जी महाराज के दर्शन को फैलाने में सहायक होते हैं, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को उनके द्वारा दिखाए गए नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की विरासत को बनाए रखने के लिए हर साल ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री लाल चंद कटारूचक जी को आयोजकों द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की यादगारी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने वाल्मीकि चौक के आधुनिकीकरण के लिए नगर निगम से 5 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments