Saturday, March 7, 2026
Home Current News कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव...

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा दिया 

Advertisement

पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच सरकार, सामाजिक संस्था और प्रतिष्ठित लोगों द्वारा पीड़ितों की लगातार मदद की जा रही है, इसी बीच कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस नंगल पहुंचे और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद भी किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी संस्थाओं, क्लबों, नौजवानों, पंचों, सरपंचों का पंजाब को फिर से पटरी पर लाने में बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि हमारे हल्के के 100 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित को मुआवजे के लिए सरकार एक्शन में है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि खराब हुई फसलों के मुआवजे लिए विशेष गिरदावरी चलाई जा रही है।