Saturday, March 7, 2026
Home Current News जालंधर के बर्ल्टन पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स हब में किया...

जालंधर के बर्ल्टन पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स हब में किया जाएगा तब्दील 

Advertisement

पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों के विकास और युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार तरह-तरह के कार्य कर रही है इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जालंधर में मेगा स्पोर्ट्स परियोजना का शिलान्यास किया, इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

Image

बता दें कि इस परियोजना के तहत ऐतिहासिक बर्ल्टन पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब में तब्दील किया जाएगा, जो कि न सिर्फ खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा देगा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी एक उत्कृष्ट केंद्र भी बनेगा।

Image

इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल ने लेदर कॉम्प्लेक्स में पहुंच कर एक फैक्ट्री से इंग्लैंड भेजी जा रही रग्बी बॉल वाले ट्रक को हरी झंडी भी दिखाई।