HomeBreaking Newsदिल्ली में 23 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत, 24 को पेश...

दिल्ली में 23 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत, 24 को पेश होगा साल 2026 का बजट

दिल्ली(Delhi) में बजट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 16 मार्च 2026 को दिल्ली कैबिनेट ने लंबे समय से प्रतीक्षित बजट सत्र को हरी झंडी दे दी है। यह सत्र 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान 24 मार्च को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। पहले दिन, यानी 23 मार्च को, सदन में दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा, जिसमें राजधानी की आर्थिक स्थिति और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल होंगे।

सरकार के अनुसार बजट सत्र की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पहले दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि अगले दिन 24 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 25 मार्च को बजट पर चर्चा और अन्य विधायी कार्यों के लिए समय रखा गया है।

कितना रहेगा बजट का आकार ? 

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह दूसरा बजट होगा। साल 2025 में उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया था, जिसका आकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये था। इस बार भी बजट का आकार पिछले साल के समान या थोड़ा अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।

विकास, शिक्षा और हरित पहलों पर विशेष फोकस

अधिकारियों का कहना है कि इस साल का बजट राजधानी के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें बुनियादी ढांचा, हरित पहल और शिक्षा क्षेत्र पर खास जोर दिया जाएगा। शिक्षा के लिए नई योजनाओं और संसाधनों का विस्तार भी इस बजट का हिस्सा हो सकता है।

साथ ही, पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा सकती है। दिल्ली में लंबे समय से साफ हवा की समस्या गंभीर बनी हुई है, और इस बजट में इस दिशा में कुछ राहत देने वाली घोषणाओं की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : CM मान ने पेश किया 4 साल का रिपोर्ट कार्ड, खेलों को मिलेगी नई उड़ान, पंजाब करेगा एशिया हॉकी कप की मेजबानी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments