Tuesday, March 3, 2026
Home Current News उत्तर प्रदेश : फरवरी में पेश होगा का 2025-26 का बजट, करीब...

उत्तर प्रदेश : फरवरी में पेश होगा का 2025-26 का बजट, करीब 8 लाख करोड़ का बजट होने का अनुमान

Advertisement

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फरवरी के दूसरे सप्ताह में 2025-26 के बजट को विधानसभा में पेश करने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग ने करीब 8 लाख करोड़ का बजट होने का अनुमान जताया है जिसमें से करीब 2.25 लाख करोड़ विकास कार्यों के लिए दिए जा सकते हैं। वहीं वित्त विभाग ने भी बजट तैयार करने का काम तेज कर दिया है।

बजट को लेकर विभागों से आए प्रस्तावों पर मंथन शुरू कर दिया गया है वहीं कुछ बड़ी परियोजनाओं को इस बजट में शामिल करने की भी तैयारी है।

बताया जा रहा है कि विधानमंडल का बजट सत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह में 7-14 फरवरी के बीच हो सकता है। इस बजट में एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के लिए खास इंतजाम होगा। इसके अलावा ऊर्जा, कृषि, नगर विकास, ग्रामीण विकास के साथ ही सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के लिए बजट में बहुत कुछ देखने को मिल सकता है।