Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsभारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF का हाई अलर्ट, चिकन नेक में की 12...

भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF का हाई अलर्ट, चिकन नेक में की 12 फीट की स्मार्ट फेंसिंग

बांग्लादेश में बीते कुछ समय से बने हालातों को देखते हुए भारत ने अपनी सतर्कता और कड़ी करने की योजना बनाई है। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया गया है। इसी कड़ी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रणनीतिक रूप से अहम चिकन नेक इलाके में बड़े पैमाने पर नई तकनीक वाली फेंसिंग स्थापित की है।

जानकारी के मुताबिक, BSF ने चिकन नेक क्षेत्र के करीब 75 प्रतिशत हिस्से में न्यू डिजाइन फेंसिंग (NDF) लगा दी है। यह फेंसिंग लगभग 12 फीट ऊंची है और खासतौर पर उन क्षेत्रों में लगाई गई है, जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। स्मार्ट फेंसिंग का डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है कि इसे पार करना या काटना बेहद मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से घुसपैठ, मवेशी तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगेगी।

क्या है चिकन नेक?

चिकन नेक को आम भाषा में सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। जो एक बेहद संकरी भू-आकृतिक पट्टी है, यह भारत के नक्शे में मुर्गी की गर्दन जैसी दिखाई देती है। यही कारण है कि इसे चिकन नेक कहा जाता है। यह कॉरिडोर देश के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भारत से जोड़ने वाली जीवनरेखा माना जाता है। इसकी रणनीतिक अहमियत को देखते हुए यहां सुरक्षा को मजबूत करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

BSF अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सीमा पर निगरानी और प्रभावी हो गई है। नई फेंसिंग के साथ-साथ पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरे भी लगाए गए हैं, जो चौबीसों घंटे लाइव फीड प्रदान करते हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में ये सिस्टम अहम भूमिका निभा रहे हैं।

क्या है BSF की रणनीति ?

अब BSF की पूरी टीम उन इलाकों पर खास ध्यान दे रही है, जहां से मवेशी तस्करी जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। जवान लगातार सीमा क्षेत्रों की निगरानी और रेकी कर रहे हैं, ताकि अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके।

इसके साथ ही बीएसएफ ने कम्यूनिटी फोकस्ड अभियान भी शुरू किया है। इस पहल के तहत जवान संदिग्ध तस्करों के घरों तक पहुंचकर उनके परिवारों को गैरकानूनी गतिविधियों के गंभीर परिणामों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। बीते कुछ महीनों में बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे कई लोगों को पकड़ा गया, जिनकी जांच पूरी करने के बाद उन्हें बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : सोना हुआ महंगा तो वहीं चांदी पहुंची 2 लाख के पार, जान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments