Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsब्रिटेन के डैनियल जैक्सन ने 20 साल की उम्र में बनाया खुद...

ब्रिटेन के डैनियल जैक्सन ने 20 साल की उम्र में बनाया खुद का देश

ब्रिटेन के 20 वर्षीय डैनियल जैक्सन ने “फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस” (Free Republic of Verdis) नाम का खुद का देश स्थापित कर लिया, जिसमें वे खुद राष्ट्रपति हैं 400 लोग फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस की नागरिकता ले चुके हैं। वहीं, करीब 15 हजार लोगों ने सिटिजनशिप के लिए अप्लाई किया है।

यह देश यूरोप में डेन्यूब नदी के किनारे स्थित 125 एकड़ के एक विवादित भू-भाग पर है, जिस पर क्रोएशिया और सर्बिया, दोनों में से किसी भी देश का आधिकारिक दावा नहीं है।

इस देश में अपनी सरकार, कैबिनेट, झंडा, पासपोर्ट और खुद की मुद्रा (यूरो को मान्यता दी गई) है। इसकी आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी, क्रोएशियाई और सर्बियाई हैं।

इसके साथ ही यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश बन गया है। वर्डिस तक पहुंचने का सिर्फ ही एक रास्ता है, क्रोएशियाई शहर ओसियेक से नाव के जरिए ही यहां पहुंचा जा सकता है।

हालांकि इसे अतंराष्ट्रीय मंच पर देश का दर्जा नहीं दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments