Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsरिश्वतखोरी का पर्दाफाश: गुरुग्राम में सांख्यिकी अधिकारी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक...

रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: गुरुग्राम में सांख्यिकी अधिकारी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वन मंत्रालय के फरीदाबाद स्थित सीजीओ कॉम्पलैक्स ऑफिस में तैनात अधीक्षण अधिकारी राजेश कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत के लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा दो नोटिस 16.12.2024 व 30.12.2024 जारी किए गए थे, जिसमें सेवा क्षेत्र उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण के तहत जांच चरण-दो की अनुसूची के लिए रिटर्न जमा करने की आवश्यकता थी। आरोपी ने शिकायतकर्ता को चेतावनी दी कि अगर वह उसे रिश्वत नहीं देगा तो उस पर सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।

मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकडऩे के लिए योजना बनाई गई और 3 जनवरी, 2025 को एसीबी की टीम ने आरोपी को फरीदाबाद स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका नामंजूर कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments