Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsबॉलीवुड के 'ही-मैन' अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन,...

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीते 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका इलाज घर पर ही चल रहा था जिसके बाद उन्होंने आज (सोमवार) दोपहर करीब 1 बजे अपने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और बैरिकेडिंग की गई है, वहीं विले पार्ले श्मशान घाट में भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

धर्मेंद्र के निधन के बाद से फिल्मी जगत में शोक की लहर पैदा हो गई है। धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ के नाम से जाना जाता था और वे अपने फिटनेस के लिए भी मशहूर थे, लेकिन उम्र से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे उच्च रक्तचाप, गठिया, डायबिटीज और हृदय रोग से वे लंबे समय से जूझ रहे थे। उनकी सेहत संबंधी स्थिति कई बार बिगड़ी, जिसके बाद वे वेंटिलेटर पर भी थे, लेकिन उनका परिवार और डॉक्टर उनकी देखभाल में लगे रहे।

उनका निधन न केवल हिंदी सिनेमा के लिए बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक बहुत बड़ा नुकसान है। बता दें कि वह राजस्थान के बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2024 से 2009 तक लोकसभा सांसद भी रह चुके थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments