Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsश्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, इन सितारों ने फैंस को दी...

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, इन सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं

आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर फिल्मी सितारे भी अपने-अपने अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। मंदिरों से लेकर बाजारों तक, नंद गोपाल के जन्म की रौनक छाई हुई है, और बॉलीवुड के सितारे भी इस त्योहार की खुशी में शामिल हो रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण का मुरली बजाते हुए एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा है, “जन्माष्टमी की शुभकामनाएं…भगवान कृष्ण आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दें।” यह शुभकामनाएं उनके फैंस को खास रूप से प्रेरित कर रही हैं।

वहीं, श्रद्धा कपूर ने जन्माष्टमी के अवसर पर एक प्यारा भजन शेयर किया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते हुए और राधा उनके कंधे पर सिर टिकाए हुए नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर ने इस खास भजन के माध्यम से जन्माष्टमी की बधाई दी है, जो उनके फैंस को बहुत भा रही है। साथ ही, मौनी रॉय ने भी इस खास दिन पर कान्हा के जन्मोत्सव की बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें श्रीकृष्ण मुरली पकड़े हुए हैं और पीछे सुंदर मोरपंख सजाया गया है। पोस्ट के साथ लिखा है, “जन्माष्टमी की बधाई।”

ईशा देओल ने भी जन्माष्टमी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें भगवान कृष्ण मुरली बजाते हुए और गाय के पास खड़े नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी इसी अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं और कान्हा जी की तस्वीर के साथ लिखा है, “जन्माष्टमी के इस अवसर पर प्यार और आशा के साथ त्योहार मनाते हैं।”

माधुरी दीक्षित ने भी जन्माष्टमी की बधाई देते हुए लिखा, “नटखट, नंदलाल हमेशा आपको खुश रखें… जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।” इस तरह, बॉलीवुड के सितारे इस पर्व को लेकर अपने-अपने तरीके से फैंस को बधाई दे रहे हैं और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments