HomeBreaking Newsवृंदावन नाव हादसे में मृतकों के शव पहुंचे लुधियाना-जगराओं, CM भगवंत सिंह...

वृंदावन नाव हादसे में मृतकों के शव पहुंचे लुधियाना-जगराओं, CM भगवंत सिंह मान ने जताया शोक

वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद पंजाब के कई शहरों में गहरा शोक छा गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लुधियाना के तीन लोगों के शव जैसे ही उनके घर पहुंचे, पूरे इलाके में मातम फैल गया। दुगरी फेस-2 स्थित उनके निवास पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे हुए हैं, जबकि परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल है।

CM भगवंत सिंह मान ने जताया दुख

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने जगराओं में चरणजीत बहल के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, दुगरी फेस-2 से 10 लोग वृंदावन में मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान नाव पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब शव घर पहुंच चुके हैं और दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अब भी लापता है डिंकी बंसल

हादसे में मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी बहन डिंकी बंसल अभी भी लापता है और उसका नाम सूची में शामिल नहीं है। उन्होंने जल्द तलाश करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पंजाब से करीब 130 लोग दो बसों में वृंदावन गए थे, जिनमें से अधिकांश जगराओं के रहने वाले थे। हादसे के बाद कई लोग सुरक्षित वापस लौट आए हैं और यात्रा बीच में ही रोक दी गई।

5 लोग अब भी लापता

प्रशासन के मुताबिक अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है और सेना के जवान भी इसमें जुटे हुए हैं।

हिरासत में नाव चालक

हादसे के बाद फरार हुए नाव चालक पप्पू निषाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। यह हादसा कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है और धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

Read  More

चेपॉक में CSK की अग्निपरीक्षा, जीत की तलाश में उतरेगी चेन्नई, दिल्ली देगी कड़ी चुनौती

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments