Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 2 की मौत, 3...

पंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 2 की मौत, 3 घायल

पंजाब के मोहाली के फेज़-9 औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक ऑक्सीजन प्लांट में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो मज़दूरों देवेंद्र और आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑक्सीजन प्लांट में हुए विस्फोट की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, प्लांट परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर भरते समय यह भयानक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ऑक्सीजन सिलेंडर में दबाव ज़रूरत से ज़्यादा हो गया, जिससे वह फट गया और ज़ोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट कितना शक्तिशाली रहा होगा, इसका अंदाज़ा तस्वीरों से लगाया जा सकता है, जहाँ दीवारें तक टूटी हुई दिखाई दे रही हैं।

विस्फोट के कारण फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ और आसपास की इमारतों के शीशे भी टूट गए। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान देवेंद्र और आसिफ के रूप में हुई है।

हादसे के बाद हंगामा, लोगों ने जताया गुस्सा

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस व फैक्ट्री प्रबंधन से जमकर बहस की। कुछ जगहों पर हाथापाई की भी सूचना मिली है।

लोगों का आरोप- फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई

लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है और पहले भी इस तरह के हादसों की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments