Friday, March 6, 2026
Home Current News तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर लगेगी रोक, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने...

तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर लगेगी रोक, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘X’ पर पोस्ट कर दी जानकारी

Advertisement

तत्काल रेलवे टिकटों की हो रही कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन की सुविधा शुरू करेगा. जिससे असली यात्री तत्काल टिकट की सुविधा का उपयोग कर सकेंगे.