BJP का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल की सभी सीटें जीतने का दावा किया साथ ही कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता को झूठे सपने दिखाई है और अब तक जनता से किए वादों को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है।