Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी BJP की सरकार - CM...

दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी BJP की सरकार – CM सैनी

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है और आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ व सब्जबाग दिखाकर केवल अपने सपनों को पूरा करने वाली आप सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय ले लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित बजट 2025-26 के लिए महिलाओं के साथ छठा पूर्व बजट परामर्श के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब हितेषी हैं और उन्होंने ठाना है कि जहां भी झुग्गी है वहां पक्का मकान हो। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए जा रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में हरियाणा को खेलों की धरती, जवानों की धरती और किसानों की धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा हरियाणा के कई खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद अवार्ड, भीम अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया है।उन्होने कहा कि हरियाणा के युवा आज पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रहे हैं। राज्य की खेल नीति के चलते हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर मेडल ला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments