Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली कूच पर अड़े किसानों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ोली की...

दिल्ली कूच पर अड़े किसानों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ोली की बड़ी सलाह, बता दिया दिल्ली जाने का रास्ता !

चंद्रशेखर धरणी : दिल्ली कूच की मांग को लेकर शंभू बॉर्डर को डटे किसानों के कारण एक बार फिर से राजनीति गर्मा गई है। एक और जहां हरियाणा पुलिस के जवान किसानों के पास दिल्ली में जाने की अनुमति नहीं होने की बात कहकर उन्हें रोके हुए हैं। वहीं, किसानों को हरियाणा के बॉर्डर पर रोके जाने को लेकर राजनेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने बड़ा बयान देते हुए किसानों को दिल्ली जाने का रास्ता बताया है।

पत्रकारों के साथ बातचीत में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि किसी भी किसान को दिल्ली जाने से नहीं रोका जा रहा है। यह केवल एक खबर बनाई जा रही है। बड़ोली ने कहा कि रेल और बस सब कुछ चल रहा है। यदि किसी को दिल्ली जाना है तो वह बस या फिर रेल के जरिए जा सकता है, लेकिन उनकी दिल्ली जाने की प्रक्रिया गलत है। दिल्ली में ट्रैक्टर पर बैन है। इसलिए उन्हें वहां जाने से रोका जा रहा है।

बड़ोली ने कहा कि हरियाणा किसानों का प्रदेश है और यह देश भी किसानों का है। हरियाणा में भी सभी किसान ही है, लेकिन उन्हें दिल्ली जाने की अपनी प्रक्रिया को ठीक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के किसानों को कोई दिक्कत नहीं है। हरियाणा की सड़कों पर व्यवस्था खराब ना हो, बस इसी सोच के साथ पूरी प्रक्रिया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments