Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा चुनाव को लेकर BJP सांसद रवि किशन का बड़ा दावा, CM...

हरियाणा चुनाव को लेकर BJP सांसद रवि किशन का बड़ा दावा, CM चेहरे पर कह दी ये बात

हरियाणा में गुरुवार (3 सितंबर) को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उससे पहले राज्य में राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा सांसद रवि किशन चुनाव प्रचार के लिए करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है। नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता का चेहरा बता रहा है, उत्साह अभी भी है। 500 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है, सभी के खाते में 304 रुपये वापस आ रहे हैं, माहौल बिल्कुल अद्भुत है। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। हर लाडली बहन को 21 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, अग्निवीरों को भी सरकारी नौकरी मिलेगी, हर बेटी की शादी के लिए पैसे मिलेंगे, हर गरीब को घर मिलेगा, सुरक्षा दी जाएगी, व्यवस्थाएं की जाएंगी।

‘कांग्रेस 3सी और 3डी की सरकार चलाती है’

इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना के समर्थन में रैली को संबोधित करने पानीपत के समालखा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भड़ाना के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 3सी और 3डी की सरकार चलाती है। 3सी का मतलब है- क्राइम, कमीशन और करप्शन। 3डी का मतलब है- डीलर, दलाल और दामाद। जब-जब कांग्रेस की सरकार आई है, क्राइम और करप्शन बढ़ा है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस आरक्षण विरोधी, दलित विरोधी और ओबीसी विरोधी पार्टी है। पिछली सरकारों ने जो बिगाड़ा था, उसे हमने ठीक किया है। जितना हमने 10 साल में किया है, उतना किसी ने नहीं किया। आप सभी के जोश, जुनून और उत्साह से साफ है कि इस बार समालखा में कमल खिलेगा और हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments