Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली...

दिल्ली में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली

स्वतंत्रता दिवस से पहले बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने रविवार को दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली।

इस रैली का मकसद लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने और घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

रैली में बांसुरी स्वराज के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ और राजीव राणा समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर बांसुरी स्वराज ने कहा, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजीव राणा के नेतृत्व में दिल्ली के युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। तिरंगा हमारी शान है। हम इसे कभी झुकने नहीं देंगे और 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के मोदी के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेते हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments