Tuesday, March 3, 2026
Home Current News 24 अक्टूबर को होगी BJP विधायक दल की बैठक, विधानसभा स्पीकर-डिप्टी स्पीकर...

24 अक्टूबर को होगी BJP विधायक दल की बैठक, विधानसभा स्पीकर-डिप्टी स्पीकर पर होगा फैसला !

Advertisement

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने 24 अक्टूबर यानि कल अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है माना जा रहा है कि इस बैठक में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चयन हो सकता है क्यूंकि 25 अक्टूबर से हरियाणा विधानसभा सत्र की शुरुआत होनी है।

भाजपा विधायक दल की यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में होगी। सूत्रों की माने तो स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए CM नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली को दिल्ली से हरी झंडी मिल चुकी है।

बता दें कि विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण और मूलचंद शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है हालांकि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों का ऐलान 25 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान किया जाएगा।

चयन के दौरान एक विधायक नाम प्रस्तावित करेगा और बाकी विधायक उस नाम को अनुमोदित करेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री चयनित स्पीकर को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाएंगे इसी दौरान ही डिप्टी स्पीकर के नाम का भी ऐलान किया जाएगा।