शक्ति रानी शर्मा के रूप में भाजपा को मिला मजबूत ब्राह्मण चेहरा और महिला नेत्री

हरियाणा की राजनीति में एक सितंबर को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब हरियाणा के दिग्गज राजनीतिक परिवार संबंध रखने वाली अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने जींद में आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में भाजपा का दामन थाम लिया।

Sep 2, 2024 - 07:58
 44
शक्ति रानी शर्मा के रूप में भाजपा को मिला मजबूत ब्राह्मण चेहरा और महिला नेत्री
शक्ति रानी शर्मा के रूप में भाजपा को मिला मजबूत ब्राह्मण चेहरा और महिला नेत्री

चंद्र शेखर धरणी, चंडीगढ़.

हरियाणा की राजनीति में एक सितंबर को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब हरियाणा के दिग्गज राजनीतिक परिवार संबंध रखने वाली अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने जींद में आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में भाजपा का दामन थाम लिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने से न केवल पार्टी को कई अहम सीटों पर मजबूती मिली है बल्कि उनके रूप में ब्राह्मण समुदाय से आने वाली एक मजबूत महिला नेत्री का भी साथ मिला है।  

अंबाला की मेयर के रूप में उन्होंने न केवल अपने काम से सबको प्रभावित किया है बल्कि उनके परिवार का दबदबा भी निरंतर प्रदेश की राजनीति में बढ़ा है। शक्ति रानी शर्मा शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद विरोधियों को कड़ा झटका लगा है। जीटी रोड बेल्ट पर आने वाले कई जिलों में शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने के चलते पार्टी को फायदा होना तय है। चुनाव से ठीक पहले शक्ति रानी शर्मा के भाजपा जीवन करने के चलते कई धुरंधरों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई है।

लंबी राजनीतिक विरासत है शक्ति रानी शर्मा के परिवार की

शक्ति रानी शर्मा का परिवार हरियाणा और राष्ट्रीय राजनीति में बेहद अहम स्थान रखता है। शक्ति रानी हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं जो केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने निरंतर समुदाय व अन्य वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों को उठाते रहे।  

शक्ति रानी शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। हालांकि कार्तिकेय राज्यसभा चुनाव के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए थे। फिलहाल वो सदन के अंदर और बाहर हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं जिसके चलते प्रदेश की राजनीति में उनको खासी तवज्जो भी मिल रही है। ब्राह्मण सम्मेलन के सफल आयोजन के जरिए वह प्रदेश की सियासत में अपना दम भी दिखा चुके हैं।

बीजेपी को मजबूत ब्राह्मण महिला नेत्री मिली, महिला वोट बैंक को खींचने की कुव्वत

यूं तो हरियाणा में भाजपा में कई ब्राह्मण दिग्गज चेहरे हैं लेकिन फिलहाल पार्टी को ऐसे चेहरे की तलाश है जो समुदाय के लोगों को एकजुट कर अपने पाले में खींच पाए। शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने के बाद पार्टी को एक साथ दो फायदे हुए हैं, एक तो उनके रूप में एक बड़ा मजबूत ब्राह्मण नेता मिला है और दूसरा महिला नेत्री होने के चलते पार्टी को पार्टी को महिला वोट बैंक को अपनी तरफ लाने में अहम मदद मिलेगी। हालांकि पार्टी में फिलहाल कई महिला नेत्रियां हैं लेकिन वह व्यापक स्तर पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है। ऐसे में शक्ति रानी शर्मा एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आई है जो कई सीटों पर भाजपा को मजबूत करने और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow