भाजपा ने वीरेंद्र सचदेवा को दी दिल्ली में फुल कमान, भाजपा आलाकमान ने बनाया पार्टी अध्यक्ष

वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें भाजपा नेतृत्व ने ढाई माह से ज्यादा इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश के स्थायी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। वहीं इससे पहले वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया हुआ था। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता के इस्तीफा देने पर वीरेंद्र सचदेवा को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था।