Wednesday, March 4, 2026
Home Current News बिहार चुनाव पर BJP CEC की हुई बैठक, आज उम्मीदवारों की पहली...

बिहार चुनाव पर BJP CEC की हुई बैठक, आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती BJP  

Advertisement

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्‌डा, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी मौजूद रहे, इस दौरान बिहार चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है।

बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स के नामों पर मुहर लग गई है बता दें, आज पटना में NDA की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीट और कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट जारी हो सकती है, पार्टी सूत्रों के मुताबिक़, इस बार टिकटों में बड़े पैमाने पर कटौती की संभावना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, पिछली बार जिन नेताओं का टिकट कटा था, उनकी जगह पहले ही नए चेहरे लाए जा चुके हैं, इसलिए इस बार बड़े फेरबदल की गुंजाइश कम है।