Friday, March 6, 2026
Home Current News मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रत्याशी का एलान

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रत्याशी का एलान

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। बता दें कि बीजेपी ने इस सीट पर चंद्रभान पासवान को उम्मीदवार बनाया है।

पेशे से अधिवक्ता चंद्रभान पासवान फिलहाल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हैं. राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए चंद्रभानु पासवान के नाम पर मौहर लगाई है.

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी (सपा) इस सीट पर पहले ही अपने प्रत्याशी का एलान कर चुकी है. सपा ने इस सीट पर फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है.