Haryana Weather Update: Biparjoy का हरियाणा में दिखेगा असर, कई जिलों में येलो अलर्ट

हरियाणा के कई जिलों में चक्रवात बिपरजॉय को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात के कारण कई जिलों में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का सबसे ज्यादा असर दक्षिण हरियाणा में दिखाई देगा। वहीं, बाकी जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, इस दौरान धूल भरी आंधी का दौरा बना रहेगा। वहीं, 19 या 20 जून से प्री- मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएगी। नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है जिस कारण बारिश होने की आशंका ज्यादा बनी हुई है जिससे मौसम में बदलाव होगा।