Punjab & Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी बिपरजॉय की एंट्री, पंजाब के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना

हरियाणा में आज चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की दस्तक होगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, राज्य के 14 शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, बाकी अन्य शहरों के लिए येलों अलर्ट जारी किया है।

वहीं, हरियाणा में बंगाल की खाड़ी की ओर से 25 जून को नमी वाली हवाएं आएंगी, जिससे बरसात की संभावना बनी हुई है। वहीं, इसी दौरान प्री-मानसून गतिविधियां भी शुरू हो सकती है।

अगर बात पंजाब की करें तो अगले 2 दिनों तक राज्य में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है इस दौरान कुछेक जगहों पर बारिश की भी संभावना है। हालांकि, 21 तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने पंजाब के कुछेक इलाकों के लिए मंगलवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।